नई दिल्ली, जुलाई 13 -- साल 2026 की सबसे बड़ी हॉरर थ्रिलर फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को यूट्यूबर करी बार्कर ने 6 से 8 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस 3200 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। आइए आपको इस फिल्म का नाम और ओटीटी रिलीज डेट के बारे में बताते हैं।नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है फिल्म इस फिल्म का नाम 'ऑब्सेशन' है। नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ये फिल्म 17 नवंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी, लेकिन सिर्फ अमेरिका में। भारत और अन्य देशों में ये फिल्म कब आएगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। ये भी पढ़ें: 15 मिनट की है ये फिल्म, ऑफिस से आते वक्त देख सकते हैं आप, 8.5 है इसकी रेटिंगइंडिया में कैसे देख सकते हैं ये फिल्म? अगर आप अभी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो ये अमेजन प्राइम वीडियो पर 299 रुपये में र...