नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- कर्नाटक में नंदिनी दूध के दाम बढ़ गए हैं। कर्नाटक सरकार की कैबिनेट बैठक में गुरुवार को नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इसके बाद अब नीले पैकेट में बिकने वाले नंदिनी के बेसिक टोन्ड दूध की कीमत 46 रुपये से बढ़कर 54 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। नई कीमतें 1 नवंबर से लागू होंगी। बता दें कि कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को 6 अक्टूबर को ही मंजूरी दे दी थी लेकिन विधान परिषद चुनावों के कारण लागू 'आदर्श आचार संहिता' की वजह से इसकी घोषणा में देरी हुई।7 रुपये डेयरी किसानों को मिलेंगे राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने पत्रकारों को बताया कि 8 रुपये की इस बढ़ोतरी में से 7 रुपये डेयरी किसानों को दिए जाएंगे जबकि 1 रुपये मिल्क यूनियनों को मिलेंगे। उन्होंने बत...