किशनगंज, मार्च 24 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता नगर पंचायत ठाकुरगंज में पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के विरोध में सोमवार को मुख्य पार्षद सिकन्दर पटेल के नेतृत्व में शुरू हुआ धरना प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। करीब आठ महीनों से पद रिक्त रहने के कारण ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित धरने में वार्ड पार्षदों, प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी रही। वक्ताओं ने कहा कि बार-बार पत्राचार के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे सड़क, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई सहित कई बुनियादी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कहा कि नगर पंचायत बिना पूर्णकालिक कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभावी ढंग से कार्य न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.