बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- बेन, निज संवाददाता। बेघरों को जमीन देने समेत आठ मांगों को लेकर बेन अंचल परिसर में मजदूरों ने प्रदर्शन किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव राज किशोर प्रसाद ने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को साल में 200 दिन काम दिया जाय। मौके पर भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय नेता रामनरेश पंडित, नंदू रविदास, कृष्ण मांझी, श्यामफुल देवी, गीता देवी, जगदीश मांझी, शिवधारी प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, विजय पंडित, प्रकाश पाल, अनिल रविदास व अन्य मौजूद थे। लोगों ने प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.