8 महीने के हाई पर कोटक बैंक का शेयर, नए CEO की नियुक्ति से झूमे निवेशक
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के चौथे दिन बैंक के शेयर में 4% से अधिक उछाल आया और इसका भाव आठ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शेयर में यह उछाल तब आया जब कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को नया सीईओ नियुक्त किया है। बैंक ने 1 जनवरी 2027 से तीन साल के कार्यकाल के लिए अपना मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO नियुक्त किया है। वह अशोक वासवानी की जगह लेंगे।31 दिसंबर को खत्म हो रहा कार्यकाल बता दें कि अशोक वासवानी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 31 दिसंबर 2026 को अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने पर दोबारा नियुक्ति न लेने का फैसला किया है। वासवानी ने उदय कोटक की जगह 1 जनवरी 2024 को MD और CEO का पद संभाला था। साहा अभी कोटक महिंद्रा बैंक में एग्जीक्यूटिव डाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.