8 महीने की मेहनत बेकार हो गई; MP में अजनार नदी का हाल देखकर भी बिट्टू तबाही ने हार नहीं मानी
भोपाल, अक्टूबर 14 -- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में अजनार नदी को आठ महीने में साफ करने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ 'बिट्टू तबाही' इमोशनल हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मैंने कई महीनों की मेहनत से टनों कचरा निकाला था, लेकिन कुछ ही दिनों में नदी को प्लास्टिक की थैलियों और दूसरे कचरे से भर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वे फिर सफाई करेंगे और नदी को साफ करेंगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद नदी की सफाई और लोगों की जिम्मेदारी को लेकर सोशल मीडिया पर फिर चर्चा शुरू हो गई है। बिट्टू ने बिना किसी खास उपकरण और अकेले ही 8 महीने तक नदी से कचरा साफ किया था, लेकिन सफाई के कुछ ही दिन बाद कचरा दोबारा जमा होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। यह भी पढ़ें- MP में OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.