नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- अगर आप एप्पल का Mac इस्तेमाल करते हैं और इस पर ChatGPT का यूज करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। OpenAI ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक 8 मई 2026 के बाद ChatGPT के पुराने वर्जन Mac पर काम करना बंद कर सकते हैं। इसका मतलब साफ है कि अगर आपने समय रहते ऐप अपडेट नहीं किया, तो आप ChatGPT का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए उठाया जा रहा है। यह बदलाव सिर्फ ChatGPT तक सीमित नहीं है, बल्कि OpenAI के अन्य macOS ऐप्स जैसे Codex और Atlas पर भी लागू होगा। ऐसे में Mac यूजर्स के लिए जरूरी हो जाता है कि वे समय रहते अपडेट कर लें, ताकि उनका काम बिना रुकावट चलता रहे। इन Mac यूजर्स पर पड़ेगा असर यह बदलाव खास तौर पर उन यूजर्स को प्रभावित करेगा जो ChatGPT का पुराना...