नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- किआ इंडिया की अक्टूबर 2026 की मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 8 मॉडल बेच रही है। इसमें ICE और इलेक्ट्रिक दोनों शामिल है। हालांकि, कंपनी के लिए अच्छी खबर ये है कि नए अपडेट के बाद उसकी सेल्टोस SUV कंपनी के लिए लगातार नंबर-1 बनी हुई है। ये भारतीय बाजार में कंपनी की लॉन्च होने वाली पहली कार भी है। पिछले महीने सेल्टोस की डिमांड ने सोनेट, कैरेंस, सोरेंटो, सिरोस और कार्निवल जैसे मॉडल को पीछे छोड़ दिया। सेल्टोस अकेली ऐसी कार भी रही जिसने 10 हजार से ज्यादा यूनिट की सेल्स दर्ज की। चलिए अब सेल्स को देखते हैं। किआ इंडिया की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो सेल्टोस की अक्टूबर 2026 में 13,423 यूनिट बिकीं। इस तरह इस कार को साल-दर-साल के आधार पर 88% की ग्रोथ मिली। जबकि, महीना-दर-मीहना के आधार पर इस...