काशीपुर, जनवरी 22 -- बाजपुर, संवाददाता। ओम शिव कांवड़ दल के महंत राजेंद्र कुमार उर्फ बंटी ठक्कर की अगुवाई में दल से जुड़े शिवभक्तों का जत्था पांच दिवसीय कांवड़ यात्रा पर आठ फरवरी को रवाना होगा। गुरुवार को नगर पालिका शापिंग कॉम्प्लेक्स के बराबर में स्थित ब्रह्मदेव-शनिदेव मंदिर में महंत बंटी ठक्कर की अध्यक्षता में दल से जुड़े सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें इस धार्मिक यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने की बात कही गई। महंत बंटी ठक्कर ने बताया कि इस बार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है, जिसके चलते आठ फरवरी की सायं दल से जुड़े शिवभक्तों का जत्था कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार रवाना होगा। नौ फरवरी की सायं हरिद्वार से 251 लीटर गंगाजल से भरे कलश को रथ पर रखकर कांवड़ यात्रा प्रारंभ कर दी जाएगी। इस मौके पर महंत बंटी ठक्कर, सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.