देवघर, जून 4 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हेठ करहिया गांव के पास से आठ पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम सात बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव के समीप छापेमारी कर आठ पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवकों में एक मधुपुर जबकि दूसरा सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस फिलहाल स्पष्ट बताने से इंकार कर रही है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच करते हुए मामले की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार बताते चलें कि शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों में नशे का अवैध कारोबार काफी फल-फूल रहा है। दर्जनों युवा नशे की ज...