8 दिन से भीषण बिजली कटौती, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
बरेली, मई 24 -- आंवला। क्षेत्र में पिछले 8 दिनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित किसानों ने एक्सइएन दुर्गेश कुमार को ज्ञापन सौंपा है।लोगों ने बताया कि बिजली कटौती से महिलाएं, बच्चे परेशान हैं। रात में 2-2 घंटे की कटौती और दिन में लाइनों के मरम्मत के नाम पर शटडाउन से उपभोक्ता परेशान हैं। 42 डिग्री तापमान में बच्चों और बीमारों का बुराहाल है। भाकियू (शंकर) के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण खंड आंवला को ज्ञापन देकर तत्काल समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या से निजात नहीं मिलती है तो संगठन एक हफ्ते में आंदोलन को बाध्य होगा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ज्ञापन देने में प्रताप सिंह, तनुज कुमार, कल्याण सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.