नई दिल्ली, मार्च 12 -- शेयर बाजार की गिरावट में श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयरों का बुरा हाल हो गया है। श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर 8 दिन में ही लुढ़ककर आधे रह गए हैं। कंपनी के शेयर 8 दिन में 50 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट टूटकर 51.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर लगातार 5 दिन से लोअर सर्किट पर हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स ने 2 मार्च 2026 को शेयर बाजार में एंट्री की थी। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 23 फरवरी 2026 को खुला था और यह 25 फरवरी तक ओपन रहा। 104 रुपये का शेयर 8 दिन में 52 रुपये से नीचे आयाश्री राम ट्विस्टेक्स के आईपीओ में शेयर का दाम 104 रुपये था। कंपनी के शेयर 2 मार्च को बाजार में लिस्ट हुए हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर लुढ़कते हुए 12 मार्च 2026 को 51.45 रुपये...