नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Transit of Mercury Rashifal Budh Gochar, बुध गोचर राशिफल : बुध का गोचर करना सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालता है। ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय मिथुन राशि में विराजे हुए हैं। जल्द ही बुध का गोचर चंद्रमा की राशि में होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 अगस्त 2026 के दिन शाम में 07 बजकर 58 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि में एंटर करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध का चंद्र की राशि में गोचर 22 अगस्त की शाम तक होगा। सावन में बुध का गोचर करना कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं सावन में बुध का गोचर किन राशियों के लिए पॉजिटिव परिणाम लेकर आ रहा है- एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, बुध का चंद्र की राशि कर्क में गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। ब...