गिरडीह, दिसम्बर 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सर्दी के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं अधिकतम 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। जिससे ठिठुरन भरी ठंड का असर बढ़ा रहा। हालांकि दिन में अच्छी धूप निकली। लेकिन शीतलहरी के चलने से धूप में भी लोग ठिठुरते रहे। मौसम जानकारों की माने तो सर्दी और बढ़ेगी। तापमान में भी गिरावट आएगी। सुबह और शाम धुंध रहने से यातायात पर भी असर पड़ रहा है। सर्दी बढ़ने से यात्रियों में भारी कमी देखी जा रही है। इधर, कनकनी बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। दैनिक काम करने में लोगों को परेशानी हो रही है। कनकनी व ठंड से हर तबका बेहाल है। आम जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शहर की लगभग दुकानें सुबह देर से खुल रही है और शाम ढलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.