8 जुलाई को योगी करेंगे शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत
लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को नई मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना आगामी 8 जुलाई को शुरू होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में इस योजना की शुरुआत करेंगे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों तथा संबंधित शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों और तहसील मुख्यालयों पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाएंगे। योजना के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक (सीडब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.