लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- पलियाकलां। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को थाना पलिया पुलिस नें 8 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 32,000 रुपये है, उसको बरामद कर अभियुक्त शिवा गुप्ता निवासी मोहल्ला बाजार 2 पलिया को गिरफ्तार किया गया है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, अनुज कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी व रामभूल वर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भागलपुर : ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.