8 खदान मुहाने को जेसीबी से मिट्ठी भरकर किया गया बंद
लातेहार, जून 25 -- लातेहार, संवाददाता। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के पास सुरंग बनाकर किए जा रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ जिला खनन विभाग व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
सुरंगों का निरीक्षण खनन विभाग, तथा चंदवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुल 8 स्थानों पर सुरंग बनाकर अवैध कोयला निकासी होते पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से सभी अवैध सुरंगों की डोजरिंग कर उनके मुहानों को बंद करा दिया।
डीएमओ का बयान डीएमओ नदीम शफी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की अवैध सुरंग खनन अत्यंत खतरनाक होती है। इसमें मीथेन समेत जहरीली गैसों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.