8 करोड़ फॉर्म क्यों भरवाते हैं, एनटीए को पैसा क्यों जाता है; पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाए गंभीर सवाल
पटना, जुलाई 29 -- पेपर लीक को लेकर पूरे देश में सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा हुआ है। लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने अपनी बात रखी है। बिहार के पूर्णिया जिले से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी लोकसभा में इस बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए एनटीए की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। पप्पू यादव ने कहा कि पेपर लीक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पप्पू यादव ने कहा कि जब 1 लाख बच्चों को नौकरी दी जाती है तो फिर 8 लाख फॉर्म क्यों भरवाएं जाते हैं? ये पैसा एनटीए को क्यों दिया जाता है? कांग्रेस नेता और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में कहा, 'किसी भी व्यवस्था के पहले या सरकार किसी भी बिल को लाने से पहले आरटीआई और ऑडिट को उससे अलग रखती है। किसी भी पदाधिकारी या किसी भी व्यवस्था का ऑडिट क्यों नहीं होता है? आखिर आटीआई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.