साहिबगंज, अप्रैल 12 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। आरपीएफ (बरहड़वा)ने नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14004) में यात्रियों के मोबाइल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से विभिन्न कंपनियों के कुल 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसकी अनुमानित कीमत 5,01,992 रुपया आंकी गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन में एक व्यक्ति यात्रियों से चुराये गये मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही बरहड़वा आरपीएफ , सीपीडीएस टीम व मालदा सीआईबी/आरपीएफ की संयुक्त टीम का गठन कर तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि उक्त ट्रेन बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर पहुंचते ही संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। त...