शामली, मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति के सभापति अश्विनी त्यागी 8 अप्रैल को जनपद शामली के दौरे पर रहेंगे। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वे जिला मुख्यालय पर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा सुचारू रूप से की जा सके। बताया जा रहा है कि बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और विनियमन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विभाग अपने-अपने बिंदुओं पर पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...