लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- किसान सहकारी चीनी मिल पेराई सत्र आठ अप्रैल को समापन होगा। बंदी की सूचना जारी करते हुए बताया गया कि चीनी मिल परीक्षेत्र के 31 क्रय केंद्र में 8 वाहय क्रय केंद्र अंतिम रूप से गन्ना आपूर्ति कर बन्द हो चुके है। शेष 22 वाह्य क्रय केंद्र पर मिल गेट को छोड़कर गन्ने की खुली खरीद की जा रही है। इसके बाद भी मिल को क्षमता के अनुरूप गन्ना पेराई के लिए नहीं मिल पा रहा है। मुख्य गन्ना अधिकारी उदय भान सिंह ने बताया कि मिल क्षमता के अनुरूप गन्ना नही मिल पा रहा है जिसको देखते हुए एवँ क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर 8 अप्रैल को पहली बंदी की सूचना जारी कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.