किशनगंज, दिसम्बर 21 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता शनिवार को बहादुरगंज विधायक मो. तौसीफ आलम ने बहादुरगंज प्रखंड के लौचा पंचायत के वैसा गांव में 7 अग्नि पीड़ित परिवारों को 12 -12 हजार रुपये का सहायता राशि का चेक दिया। मौके पर विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि आग लगने से सभी परिवार का काफी नुकसान हो गया। पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि का चेक दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का परेशानी समझता हूं। पीड़ित परिवार में जहिरुल हुसैन, सैदुनिशां, समशुल हुसैन, शहवाज, राशिद आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे। वहीं बहादुरगंज प्रखंड के चिकाबारी पंचायत में पीपलटोला गांव में 1 अग्निपीड़ित परिवार को भी 12 हजार रुपया का चेक दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.