चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- चक्रधरपुर। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने भुवनेश्वर जयनगर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर जयनगर स्पेशल ट्रेन 8 अक्तूबर को भुवनेश्वर से रात के 12.15 बजे रवाना होगी यह ट्रेन मार्थापुर, भद्रक, बालासोर, खड़गपुर जक्सन, अंडूल, दानकुनी, आसनसोल, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा होते हुए दूसरे दिन रात 11.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से नियमित ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- जसीडीह होकर चलेगी भुवनेश्वर-जयनगर स्पेशल यह भी पढ़ें- 8 अक्टूबर को चलेगी भुवनेश्वर जयनगर पूजा स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- भागलपुर-कटिहार के बीच आज से चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन -(A)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...