नई दिल्ली, मार्च 11 -- DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस समय जिस घोषणा का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है जनवरी-जून 2026 के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी। आमतौर पर सरकार साल में दो बार DA बढ़ाती है-एक बार होली के आसपास और दूसरी बार दिवाली से पहले। लेकिन इस बार होली बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी वजह से कर्मचारियों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ चर्चा भी बढ़ गई है कि आखिर सरकार कब DA बढ़ोतरी का ऐलान करेगी।वर्तमान में कितना है महंगाई भत्ता फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। हाल के महंगाई के आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 से DA में करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो DA बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच...