नई दिल्ली, मार्च 18 -- DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी का इंतज़ार अब जल्द खत्म हो सकता है। होली के बाद अब सबकी नजर अगली यूनियन कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई है, जहां इस पर मुहर लगने की पूरी संभावना है। हर साल की तरह सरकार जनवरी-जून और जुलाई-दिसंबर के लिए साल में दो बार DA बढ़ाती है, और इस बार भी वही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।28 मार्च को हुआ था ऐलान पिछले साल 2025 में DA बढ़ोतरी का ऐलान 28 मार्च को किया गया था, इसलिए इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत तक सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। खास बात यह है कि भले ही घोषणा में थोड़ी देरी हो जाए, लेकिन इसका फायदा कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ही मिलेगा। यानी उन्हें पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा, जो एक तरह से बोनस जैसा होग...