नई दिल्ली, मई 20 -- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग एक्शन मोड में आ चुका है। इस वेतन आयोग के सामने केंद्रीय कर्मचारियों के अलग-अलग संगठनों ने कई डिमांड रखी है। ऐसी ही कुछ डिमांड इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर एसोसिएशन यानी IRTSA ने 8वें वेतन आयोग के सामने रखी है। IRTSA के महासचिव KV रमेश ने बताया कि संगठन ने वेतन आयोग की चेयरपर्सन रंजना प्रकाश देसाई और अन्य अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की। IRTSA ने सबसे बड़ी मांग मिनिमम सैलरी को लेकर रखी। संगठन ने कहा कि कर्मचारियों का मिनिमम बेसिक सैलरी 52 हजार रुपये होना चाहिए। इसके साथ ही अलग-अलग स्तर के कर्मचारियों के लिए 2.92 से 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की गई।हाउस रेंट अलाउंस पर प्रस्ताव IRTSA ने कहा है कि 5वें वेतन आयोग द्वारा निर्धारित उस सिद्धांत का पालन 8वें वेतन...