नई दिल्ली, अगस्त 28 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। वेतन आयोग अपनी सिफारिशें अगले साल की पहली छमाही तक सौंप सकता है। हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वेतन आयोग किस फिटमेंट फॉर्मूले की सिफारिश करता है। इससे पहले, तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आइए जानते है कि क्या प्रस्ताव है।कितना फिटमेंट का प्रस्ताव? इस बार, महंगाई, बढ़ती जीवन-यापन की लागत और स्वास्थ्य सेवा के खर्चों को देखते हुए कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों ने ज्यादा फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव दिया है। अलग-अलग संगठनों ने 3.61, 3.833 और 4.00 के प्रस्ताव दिए हैं। बता दें कि फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सबसे ज्यादा ध्यान दिए जाने वाले मुद्दों में से एक है। छठे और सातव...