नई दिल्ली, मार्च 19 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। यह वेतन आयोग डेढ़ साल में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगा। इससे पहले वेतन आयोग ने एक आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर केंद्रीय कर्मचारियों या अलग-अलग संगठनों से सुझाव और मेमोरेंडम मांगे हैं। सुझाव या मेमोरेंडम को ऑनलाइन सब्मिट किया जा सकता है। इसे सब्मिट करने की आखिरी तिथि 30 अप्रैल है। वेतन आयोग आपके मेमोरेंडम या सुझाव पर अपने विवेकानुसार कार्रवाई कर सकता है। जरूरत पड़ने पर, इन्हें संबंधित मंत्रालयों, विभागों या हितधारकों के साथ विचार-विमर्श, प्रतिक्रिया, प्रक्रिया या परामर्श के लिए बिना किसी आपकी पूर्व सूचना या स्वीकृति के साझा किया जा सकता है। आयोग का उद्देश्य वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर व्यापक विचार-वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.