नई दिल्ली, फरवरी 18 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। वैसे तो वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होन में 18 से 20 महीने लगेंगे लेकिन इससे पहले लोग अपने तरीके से कैल्कुलेशन कर रहे हैं। दरअसल, वेतन आयोग की सिफारिशों में फिटमेंट फैक्टर बड़ी भूमिका निभाने वाला है। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही सातवें वेतन आयोग ने सैलरी में बढ़ोतरी की थी और अब एक बार फिर से इसी को आधार बनाए जाने के आसार हैं। इसे बेसिक सैलरी से गुणा किया जाता है। अब सवाल है कि आखिर फिटमेंट फैक्टर कितना हो सकता है?क्या है डिमांड? दरअसल, कर्मचारी संगठनों ने 2.86 से लेकर 3.25 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। यदि 3.25 का फैक्टर लागू होता है तो वर्तमान न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 58,500 रुपये पर पहुंच सकता है। ब...