नई दिल्ली, मार्च 18 -- 8th pay commission latest: आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का हर किसी को इंतजार है। खासतौर पर केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वेतन आयोग को सिफारिशें देने की जिम्मेदारी जिसे मिली है वो न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई हैं। वह केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी से लेकर भत्ते आदि तक के बारे में अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेंगी। इसके लिए उन्हें 18 महीने तक का समय मिला है। रंजना प्रकाश देसाई के अलावा वेतन आयोग के सदस्य की बात करें तो प्रोफेसर पुलक घोष और पंकज जैन हैं।कौन हैं रंजना प्रकाश देसाई? आठवें वेतन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक रंजना प्रकाश देसाई का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1970 में एल्फिंस्टन कॉलेज से कला स्नातक और 1973 में सरकारी विधि महाविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की...