बाराबंकी, अप्रैल 21 -- बाराबंकी। पेंशनरों ने मंगलवार को गन्ना दफ्तर परिसर में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सुबह से ही सभी ब्लॉकों से बुजुर्ग पेंशनर धरना स्थल पर पहुंचने लगे दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जिलाध्यक्ष ने मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बाबू लाल वर्मा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए पेंशनरों को भी 8वें वेतन आयोग के दायरे में लाया जाए और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। पेंशनरों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मंच से अपनी बात रखी। यह भी पढ़ें- 10 सूत्री मांगों को लेकर पेंशनरों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना लंबे समय तक चले संबोधनों के बाद 10 सूत्...