नई दिल्ली, मार्च 13 -- 8वें वेतन आयोग के गठन के साथ ही अब केंद्रीय कर्मचारी को सिफारिशों का इंतजार है। इस वेतन आयोग की सिफारिशें अगले डेढ़ साल में लागू होंगी। इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के अलग-अलग संगठन की ओर से तरह-तरह के डिमांड किए जा रहे हैं। ऐसी ही एक डिमांड लंबे समय से लंबित 18 महीने के महंगाई भत्ता (DA) एरियर को लेकर है।क्या है मामला? दरअसल, जनवरी 2020 से जून 2021 तक के दौरान कोरोना महामारी के कारण सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को रोक दिया था। उस समय सरकार ने आर्थिक दबाव का हवाला देते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाले DA और DR की तीन किस्तों को रोक दिया था। यही 18 महीनों का एरियर अब तक लंबित है। कर्मचारी संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि सरकार इस बकाया राशि का भुगतान करे। यह भी पढ़ें- कोल इंडिया की कंपनी लेकर आ रही IPO...