नई दिल्ली, अगस्त 4 -- केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गठित 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को बने अब करीब 9 महीने हो चुके हैं। इस दौरान आयोग ने दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स के प्रतिनिधियों से चर्चा की है। आने वाले दिनों में नई दिल्ली में तीन दिवसीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद सितंबर में चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में भी विचार-विमर्श होगा। इसी बीच रेलवे सीनियर सिटीजंस वेलफेयर सोसाइटी (RSCWS) ने आयोग को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पेंशन और वेतन व्यवस्था से जुड़ी 8 प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इन मांगों का उद्देश्य रिटायर कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाना और भविष्य की पेंशन व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाना है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी...