8वें वेतन आयोग में पेंशनरों की उपेक्षा पर होगा आंदोलन
लखनऊ, जुलाई 29 -- 8वें वेतन आयोग में अगर पेंशनरों की उपेक्षा हुई तो पेंशनभोगी आंदोलन करेंगे। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की महिला इकाई की बुधवार को बापू भवन सभागार में हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला इकाई की संयोजक कल्पना पाठक ने की थी।बैठक में 8वें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण का बिंदु शामिल न होने से आशंकित महिला पेंशनरों ने आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि अगर 7वें वेतन आयोग की तरह पेंशन पुनरीक्षण नहीं हुआ और पेंशनरों में विभेद किया गया तो इसके विरोध में देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। सभी पेंशनरों में जागरूकता लाने और एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति द्वारा तैयार पत्रक भी बैठक में बांटा गया। कल्पना पाठक ने कहा कि हम आशांवित हैं कि 8वें वेतन आयोग में भी पेंशन पुनरीक्षण होगा, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.