8वें वेतन आयोग में डीए मर्जर होगा? सरकार का क्या है इरादा, समझें
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) की सिफारिशों की प्रक्रिया अपने आखिरी दौर में है। वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स, कर्मचारी संगठनों और अन्य हितधारकों से सुझाव जुटा रहा है। इस बीच, महंगाई भत्ते यानी DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करने और फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, बीते दिनों केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल DA मर्जर का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों की नजर अब आयोग की सिफारिशों और सरकार के अगले फैसलों पर टिकी है।मर्जर की मांग क्यों कर रहे कर्मचारी? दरअसल, महंगाई भत्ता यानी DA कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर दिया जाता है। फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत DA साल में दो बार संशोधित किया जाता है। इसकी गणना औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.