नई दिल्ली, मार्च 18 -- 8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) से जुड़ी ताजा गणनाओं ने 8वें वेतन आयोग को लेकर उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है। अभी तक सरकार ने नए वेतन आयोग की आधिकारिक घोषणा या उसकी टाइमलाइन स्पष्ट नहीं की है, लेकिन मौजूदा DA के आंकड़े भविष्य के फिटमेंट फैक्टर का एक अहम संकेत दे रहे हैं। इसी वजह से कर्मचारी और रिटायर्ड लोग इन नंबरों पर खास नजर बनाए हुए हैं।क्या है डिटेल इस समय 7वें वेतन आयोग के तहत DA 60 प्रतिशत के पार पहुंच चुका है। लेबर ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में CPI-IW इंडेक्स 148.2 रहा, जिससे जनवरी-जून 2026 के लिए करीब 2 प्रतिशत DA बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में कुल DA लगभग 60.34 प्रतिशत बैठता है, जिसे आमतौर पर 60 प्रतिशत मानकर भुगतान किया जाता है। इसी आधार प...