नई दिल्ली, मार्च 9 -- 8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स जनवरी 2026 के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर सरकार होली जैसे बड़े त्योहार के आसपास DA बढ़ाने की घोषणा कर देती है, लेकिन इस बार होली गुजरने के बाद भी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी वजह से कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच यह सवाल बना हुआ है कि आखिर DA बढ़ोतरी का ऐलान कब होगा।दो बार होती है महंगाई भत्ता संशोधित सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता संशोधित करती है। पहला संशोधन जनवरी से लागू होता है और दूसरा जुलाई से। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 58% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। ताजा महंगाई आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी 2026 से DA में करीब 2% की बढ़ोतरी हो सकती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.