नई दिल्ली, मार्च 10 -- 8th Pay Commission News: केंद्र सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSE) के कर्मचारियों के वेतन संशोधन को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि फिलहाल सरकार के पास CPSE के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों और बोर्ड स्तर से नीचे के अधिकारियों के लिए अलग से कोई वेतन पुनरीक्षण समिति (PRC) बनाने का प्रस्ताव नहीं है। यानी इन कर्मचारियों के लिए फिलहाल किसी नई वेतन आयोग जैसी व्यवस्था पर विचार नहीं किया जा रहा है।क्या था सवाल दरअसल, यह सवाल लोकसभा सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद ने उठाया था। उन्होंने पूछा था कि क्या सरकार 2027 से प्रभावी होने वाले CPSE कर्मचारियों के वेतन संशोधन के लिए किसी अलग समिति का गठन करेगी, जैसा कि केंद्रीय कर्मचार...