नई दिल्ली, मार्च 31 -- 8th Pay Commission Latest Updates: केंद्र सरकार के 1.2 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के लिए बड़ी खबर है। 8वें वेतन आयोग की टीम 24 अप्रैल 2026 को देहरादून जाएगी। वहां कर्मचारी संगठनों और सरकारी विभागों के लोगों से सीधी बातचीत होगी। अगर कोई संगठन इस बैठक में शामिल होना चाहता है, तो उसे 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन करना होगा। बता दें 8वें वेतन आयोग की पूरी प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे तय होगा कि आगे की सैलरी कितनी होगी? पेंशन कैसे बदलेगी? कौन-कौन से भत्ते मिलेंगे? 8वां वेतन आयोग इस बार ज्यादा पारदर्शी और लोगों को शामिल करने वाला नजर आ रहा है। अगर कर्मचारियों और पेंशनर्स की बातों को सही तरीके से शामिल किया गया, तो यह उनके लिए बेहतर सैलरी और पेंशन का रास्ता खोल सकता है। यह भी पढ़ें- महावीर जयंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.