8वें वेतन आयोग पर नया अपडेट, सरकार ने संसद में दी बड़ी जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खबर
नई दिल्ली, मार्च 25 -- 8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वित्त मंत्रालय ने संसद में जानकारी देते हुए बताया है कि 8वां वेतन आयोग अब औपचारिक रूप से काम शुरू कर चुका है और आने वाले समय में सैलरी, भत्तों और पेंशन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सरकार ने आयोग की टाइमलाइन, कामकाज और संभावित असर को लेकर अहम जानकारी साझा की।क्या है अपडेट सरकार के मुताबिक, 3 नवंबर 2025 को जारी नोटिफिकेशन के जरिए 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया था। इसके तहत पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि पुलक घोष (पार्ट-टाइम मेंबर) और पंकज जैन (मेंबर-सेक्रेटरी) को शामिल किया गया है। आयोग का मुख्य काम केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन ढांचे, भत्तों और पेंशन प्रणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.