नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- 8th Pay Commission Vacancy: अगर आप सरकारी नौकरी में आना चाहते हैं और अच्छी सैलरी चाहते हैं, तो 8th सेंट्रल पे कमीशन (8th Central Pay Commission) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। 8वें वेतन आयोग ने कंसल्टेंट पदों पर भर्ती शुरू कर दी है, जहां उम्मीदवारों को Rs.1.80 लाख तक मासिक सैलरी मिल सकती है। खास बात यह है कि ये भर्ती फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों आधार पर हो रही है, यानी आप अपनी सुविधा के अनुसार काम का विकल्प चुन सकते हैं। इस भर्ती का मकसद सरकार के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े अहम फैसलों के लिए मजबूत रिसर्च और एनालिसिस टीम तैयार करना है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। भर्ती में 3 तरह के पद? इस भर्ती में 3 तरह के पद सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल शामिल हैं। सीनियर कंसल्टें...