नई दिल्ली, मई 30 -- 8th pay commission latest: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके फायदे की हो सकती है। दरअसल, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) ने मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब नई तारीख 15 जून 2026 होगी। यह उन लोगों के लिए राहत की बात है जो अब तक वेबसाइट के जरिए आठवें वेतन आयोग के सामने अपनी बात नहीं रख सके हैं। बता दें कि यह दूसरी बार है जब वेतन आयोग ने डेडलाइन बढ़ाई है। पहले आखिरी तारीख 31 मई तय थी। हालांकि वेतन आयोग ने साफ कर दिया है कि इसके बाद कोई और समय नहीं दिया जाएगा।कोलकाता में बैठक इसके साथ ही आठवें वेतन आयोग ने पश्चिम बंगाल के हितधारकों के साथ बैठक का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह बैठक जुलाई महीने में 9 और 10 तारीख को होने वाली है। इस बैठक में वेतन आयोग केंद्रीय सरकारी संस्थानों, कर्मचारी संग...