नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- 8th Pay Commission news: 8वां वेतन आयोग लगने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा अपडेट है। 8वें वेतन आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 मई 2026 तक कर दी है। नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) (स्टाफ साइड) ने मेमोरेंडम जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। मेमोरेंडम सबमिट करने की आखिरी तारीख पहले 30 अप्रैल 2026 थी। हालांकि, पे कमीशन ने मेमोरेंडम की फिजिकल कॉपीज के साथ PDF और MS Word कॉपीज ऑनलाइन जमा करने के आग्रह को नहीं माना। यानी, कमीशन केवल एक स्पेसिफाइड लिंक के जरिए जमा किए गए ऑनलाइन सबमिशंस को स्वीकार करेगा, जबकि सभी फिजिकल कॉपीज, पीडीएफ और ई-मेल्स को रिजेक्ट कर देगा। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। वेतन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर कही यह बात8वें ...