नई दिल्ली, मार्च 22 -- 8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वित्त मंत्रालय ने रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर अलाउंस (KMA) में 25% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। हालांकि, अभी रेलवे और वित्त मंत्रालय की ओर से इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है, लेकिन इस खबर से कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल बन गया है। माना जा रहा है कि इस फैसले का फायदा देशभर के लाखों रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा, खासकर लोको पायलट, गार्ड और ट्रेन संचालन से जुड़े स्टाफ को।क्या है डिटेल इस फैसले की पुष्टि ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने की है। उन्होंने इसे कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि यह लंबे समय से उठाई जा रही मांग और लगातार प्रयासों का नतीजा है। मिश्रा के मुताबिक, हाल ही में रेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.