नई दिल्ली, मार्च 10 -- 8th pay commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले 18 महीने में वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो जाएंगी। तब तक के लिए सरकार कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते यानी डीए का कैल्कुलेशन पुराने तरीके से ही करेगी। कहने का मतलब है कि वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक महंगाई भत्ता पुराने पैटर्न पर ही मिलेगा।होने वाला है फैसला अब तक का जो पैटर्न रहा है उसके हिसाब से देखें तो जनवरी से जून की छमाही के लिए डीए पर फैसला होली तक या उसके एक-दो दिन बाद तक हो जाता रहा है। हालांकि, इस बार अब तक नहीं हुआ है। बता दें कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता (डीए) में संशोधन करती है, एक बार जनवरी में और एक बार जुलाई में। नवीनतम मुद्रास्फीति आंकड़ों के आधार पर, ...