नई दिल्ली, अगस्त 29 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे तो वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय मिला था लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि डेडलाइन मिस हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों को एरियर का नुकसान हो सकता है । बता दें कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें सौंपने की डेडलाइन साल 2027 की पहली छमाही में है। इसके बाद सरकार को रिपोर्ट की समीक्षा और उसे लागू करने में 3 से 6 महीने और लग सकते हैं। कहने का मतलब है कि वास्तविक कार्यान्वयन अगस्त 2027 या दिसंबर 2027 तक भी खिंच सकता है।एरियर किन चीजों पर मिलेगा? पिछले वेतन आयोगों के अनुभव को देखें तो आमतौर पर एरियर का सबसे बड़ा हिस्सा संशोधित बेसिक पे पर मिलता है। इसमें महंगाई भत्ता...