नई दिल्ली, मई 10 -- 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर इस समय देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के बीच बड़ी बहस छिड़ी हुई है। सरकारी कर्मचारी अब सिर्फ वेतन बढ़ोतरी ही नहीं, बल्कि वेतन आयोग के पूरे सिस्टम में बदलाव की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि 10 साल में एक बार वेतन संशोधन का मौजूदा मॉडल अब पुराना हो चुका है और इसे घटाकर 5 साल किया जाना चाहिए। हाल ही में दिल्ली में 28 से 30 अप्रैल के बीच हुई बैठकों में यह मुद्दा 8वें वेतन आयोग के सामने प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों का तर्क है कि तेजी से बढ़ती महंगाई, किराया, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा के खर्चों के कारण 10 साल तक इंतजार करना अब व्यावहारिक नहीं रह गया है। यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग का ये नया फॉर्मूला बदलेगा किस्मत! पेंशन-भत्तों पर भी पड़ेगा असर इंडिय...