जयपुर, मार्च 2 -- जयुपर के जगतपुरा इलाके में सोमवार को एक 55 वर्षीय महिला की अपार्टमेंट के 8वें फ्लोर से गिरने से मौत हो गई। पुलिस थाना खोह नागोरियान के एसएचओ ओम प्रकाश माटवा के मुताबिक मृतक महिला की पहचान उर्मिला गौर के रूप में हुई है, जो कि अपार्टमेंट के 8वें फ्लोर पर अपने पति दिलिप कुमार और बेटे अंकित के साथ रह रही थी। घटना के समय बेटे फ्लैट में ही मौजूद था। ये घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे के आस-पास की बताई जा रही है। महिला के नीचे गिरने पर धमाके जैसी आवाज सुनने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और महिला को तड़पता देख दंग रह गए। महिला फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उन्हें तुरंत जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और फिर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की जांच में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.