रांची, जनवरी 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। शुक्रवार को खेलगांव से 8वीं वाइल्ड एडवेंचर रैली का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस टाइम स्पीड डिस्टेंस रैली का आयोजन रांची एडवेंचर व्हीलर्स द्वारा फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया और झारखंड पर्यटन के सहयोग से किया जा रहा है। रांची के जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रवाना होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों के दस्तावेज का सत्यापन, वाहनों की तकनीकी जांच और ड्राइवरों के लिए ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। इस चुनौतीपूर्ण रैली में प्रतिभागियों को ऑफ-रोड ट्रैक, घने जंगलों, कंकरीली सड़कों और दुर्गम ग्रामीण रास्तों से होकर गुजरना होगा। रैली का समापन 11 जनवरी को होगा, जिसके बाद विजेताओं के बीच पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.