नई दिल्ली, अगस्त 31 -- एक छोटी कंपनी जोंजुआ ओवरसीज एक बार फिर अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी अपने निवेशकों को 8वीं बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। इस बार कंपनी 7:24 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 24 शेयर पर अपने निवेशकों को 7 फ्री शेयर (बोनस शेयर) देगी। जोंजुआ ओवरसीज ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर 2026 रखी है। कंपनी के शेयरों में सोमवार को अच्छी तेजी देखने को मिली है। जोंजुआ ओवरसीज के शेयर BSE में 5% की तूफानी तेजी के साथ 4.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। पहले भी 7 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनीजोंजुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) साल 2019 से लेकर अब तक 8वीं बार बोनस शेयर देने जा रही है। इससे पहले, अपने निवेशकों को 7 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपन...